अभनपुर: भाभी से मामूली विवाद के बाद देवर ने किया सुसाइड

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ मामूली सी बात में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर उपरपारा निवासी गुलाब यादव 26 वर्षीय युवक ने मामूली विवाद को लेकर अपनी जान दे दी। 

बताया जा रहा है कि मृतक नशे में था, और घर मे अपनी भाभी से थोड़ी कहा सुनी हुई थी, जिसके बाद युवक ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कर शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है और जांचमें जुटी हुई है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top