छत्तीसगढ़: कॉलेज प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप, छात्र-छात्राओं ने किया नारेबाजी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

बलरामपुर। मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में शासकीय महाविद्यालय रामानुजगंज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ही प्राचार्य को रोक लिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। छात्रों का आरोप है की प्राचार्य मर्यादा लाँघकर छात्र ही नहीं छात्राओं के साथ भी अक्सर अभद्र व्यवहार करते हैं। 

प्राचार्य के अभद्र व्यवहार से छात्र-छात्राओं का गुस्सा आज फूट पड़ा और तमाम छात्र-छात्राएं कॉलेज गेट पर ही प्राचार्य के खिलाफ धरना देते बैठ गए। पूर्व में भी विवादों में रहे प्राचार्य डॉक्टर आर.पी सोनवानी का बीते दिनों छात्र छात्राओं ने लरंग साय चौक पर पुतला दहन भी किया था।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top