रईसजादे ने भीड़ में घुसा दी तेज रफ्तार कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी जप्त ड्राइविंग लाइसेंस भी हुआ निरस्त

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजधानी । रायपुर के MG रोड पर लगने वाली नाइट चौपाटी में लोग स्ट्रीट फूड का लुत्फ ले रहे थे। परिवार समेत यहां पहुंचे लोगों की भीड़ थी। इतने में साहिल जैन ने यहां तेज रफ्तार में गाड़ी भरी भीड़ में घुसा दी। रास्ते में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आईं। किनारों पर खड़ी दूसरी गाड़ियों को ठोकते हुए साहिल निकल गया। लोगों ने बताया कि कुछ मिनट बाद दूसरी तरफ से फिर इसी अंदाज में साहिल गाड़ी लेकर आया, कार धीमी हुई तो लोगों ने इसे घेर लिया। कुछ लोगों ने पुलिस को भी खबर दे दी। 

भीड़ ने साहिल जैन के कार से निकलते ही उस पर लात-घूसों की बरसात शुरू कर दी। लोग इस बात से खफा थे कि उसकी लापरवाही की वजह से उनके परिजनों की जान भी जा सकती थी, तभी मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने साहिल को वहां से निकाला और थाने लाकर लॉकअप में डाल दिया। 

खबर है कि इस हादसे में कुछ महिलाओं को चोट आई है। कुछ फूड स्टॉल वालों का भी नुकसान हुआ है। रायपुर पुलिस ने कहा है की मौदहापारा थाना क्षेत्र में रात को रैश ड्राइविंग करने वाले आरोपी साहिल जैन के विरुद्ध FIR दर्ज कर गिरफ़्तारी की गई है। आरोपी की गाड़ी जप्त की गई है। आरोपी का ड्राइविंग लाइसेन्स निरस्त करने हेतु प्रकरण परिवहन कार्यालय प्रेषित किया जाएगा।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top