Chhattisgarh: कलेक्टर की पत्नी की अच्छी पहल, स्कूली बच्चों के साथ किया प्री दिवाली सेलिब्रेशन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

नारायणपुर। जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू की धर्मपत्नी श्रीमती उपमा साहू ने आज अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय में नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए बनाये गये गुडरापारा वार्ड पहुंचकर नक्सल पीड़ित परिवार के बच्चों हेतु संचालित प्राथमिक शाला गुडरापारा के बच्चों के साथ प्री दिवाली सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान श्रीमती उपमा साहू ने बच्चों के साथ मिलकर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया। 

वहीं रंगोली, चित्रकला, रोचक खेल गतिविधियों में भी षामिल हुई और बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों से सामान्य ज्ञान, कहानियां, पहाड़ा अन्य षैक्षणिक गतिविधियों के बारे में पूछा। श्रीमती साहू ने इन बच्चों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने इन स्कुली बच्चों को दीपावली का उपहार भी दिया। साथ ही पटाखे एवं मिष्ठान का वितरण भी किया गया। बच्चे इस अवसर पर बहुत खुश नजर आये। कार्यक्रम मे शाला की शिक्षिका श्रीमती कविता हिरवानी एवं किरण नेताम उपस्थित थी।

   संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top