बीरगांव नगर निगम में लोकतंत्र की अनोखी तस्वीर, पिता और पुत्री अलग-अलग वार्ड से जीते

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। बीरगांव में कांग्रेस ने 19 वार्डों में जीत का परचम लहरा दिया है, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 10 वार्डों में और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में जीत हासिल की है. 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है. बीरगांव में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. हालांकि सियासी गलियारे में चर्चा है कि निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस को समर्थन देंगे. निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन के बाद कांग्रेस का बहुमत हो जाएगा, 

मुख्यमंत्री ने की घोषणा चुनाव 

पहले फर्जी वोटर मामले को लेकर सुर्खियाँ बटोरने वाले गाजीनगर का क्या हुआ...? ये सवाल आपके जेहन में भी रहा होगा. आपको बता दें कि गाजीनगर इलाके के वार्ड 28 और 29 में भी कांग्रेस ने ही कब्जा जमा लिया है. कांग्रेस के रियाज और इकराम दोनों सीटों पर जीतने में कामयाब रहे हैं. लोकतंत्र की अनोखी तस्वीर - पिता -पुत्री दोनों ने लड़ा चुनाव, दोनों अलग-अलग वार्ड से जीते, पिता ने कांग्रेस से जीत हासिल की, बेटी निर्दलीय जीतीं, कांग्रेस को महापौर के लिए दो पार्षद की जरूरत, पिता ने बेटी से मांगा सहयोग।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top