छत्तीसगढ़: शिक्षिका को नोटिस जारी, भृत्य के खाते से पैसा निकालने का आरोप

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पीड़ित विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के भृत्य की गुहार को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षिका को तत्काल कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को पूरे प्रकरण की छान-बीन कर इसमें बैंक कर्मियों की संलिप्तता चिन्हांकित करने के भी निर्देश दिए। 

जनदर्शन में इस बार 42 आवेदन मिले जिसका गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।

पीड़ित भृत्य ने बताया कि वह शासकीय हाई स्कूल उदयपुर में भृत्य के पद पर पदस्थ है। इसी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका फुलेश्वरी सिंह ने उसे जमीन खरीदने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ब्लेंक चेक में हस्ताक्षर कराकर उसके बैंक खाते से पहले 1 लाख 60 हजार और दूसरी बार एक लाख 30 हजार निकाल ली। जब बैंक से लोन के बारे में कुछ नही बताया गया तो भृत्य ने शिक्षिका से पैसे वापस मंगा लेकिन शिक्षिका राशि वापस नही कर रही है। कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को प्रकरण की जांच कर बैंक के कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट करने कहा है।

एक अन्य आवेदक ने रेलवे स्टेशन 

अम्बिकापुर में जनसरोकार को दृष्टिगत रखते हुए एक सामुदायिक शौचालय की मांग की जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कैलाश मिश्रा के द्वारा उदयपुर के सबसे पुराने शासकीय हाई स्कूल भवन के जर्जर होने पर नए भवन की मांग किया गया। इसपर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को नवीन भवन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top