छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में बढ़ेगी ठंड, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और बढ़ते ठंड के साथ होगी. कोहरे की वजह से यातायात पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी ।

मौसम विज्ञानी एसके अवस्थी ने कहा कि चक्रवाती घेरे की वजह से बादल छाए हुए थे, जिसकी वजह से बारिश भी हुई, उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं और आकाश भी मुख्यत: साफ रहने वाला है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है ।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top