Chhattisgarh: 21 पुलिसकर्मियों को मिला है प्रमोशन; SP बोले-इनकी तरक्की से परिवार का सिर भी गर्व से उठेगा

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कवर्धा । जिले में शनिवार को एसपी कार्यालय में प्रमोशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। यहां आईजी दुर्ग रेंज के आदेशानुसार पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 में जिला पुलिस के 21 प्रधान आरक्षक का सहायक उपनिरीक्षक पद पर प्रमोशन मिला है। प्रमोशन के बाद आमतौर पर एसपी पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाते हैं। 

लेकिन इस बार एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह ने प्रमोशन मिले सभी हवलदार के परिजन को अपने कार्यालय बुलाया था।

यहां इन पुलिसकर्मियों के परिजनों ने कंधे पर स्टार लगाकर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर पत्नी अपने पति, बेटी ने अपने पिता, मां ने अपने बेटे के कंधे पर स्टार लगाया। 

कार्यक्रम में एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह ने कहा कि हम तब ही विभाग में बेहतर काम कर सकते हैं, जब हमें अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त हो। इसलिए इस अवसर पर आप सभी अपने बेटे, बेटी, पत्नी पति, पिता जो आज प्रधान आरक्षक के पद से पदोन्नत होकर एक पद और ऊपर एएसआई बनते देख रहे हैं, इनकी तरक्की से पूरे परिवार का भी सिर गर्व से उठेगा।

उन्होंने कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के बाद उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। इसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यों में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे समेत एसपी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे। 

ये हुए प्रमोट महिला प्रधान आरक्षक ज्योति राकेश व राजेश्वरी ठाकुर, प्रदीप कुमार भलावे, विजया कैवर्त्य, चंद्रभूषण सिंह राजपूत, डोमन लाल बंजारे, कमल नारायण वर्मा, महेश कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार चंदेल, दर्शन कुमार साहू, राजकुमार चंद्रवंशी, प्रहलाद चंद्रवंशी, सुनील कुमार यादव, मुकेश कुमार साहू, बीरबल कुमार साहू, अमर सिंह खुसरो, रामपाल सिंह, करतार सिंह, जीवन लाल राय, विक्रांत गुप्ता शामिल है।

   संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top