*वार्ड क्रमांक 3 में हुआ "नोनी सुरक्षा योजना" का प्रमाण पत्र वितरण*

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- नगर पंचायत कुरूद वार्ड क्रमांक 3 में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण किया गया।मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद श्रीमती सुचिता अग्रवाल द्वारा इसका वितरण किया गया ।

श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि नोनी सुरक्षा योजना पात्र बालिकाओं को मुफ्त में ₹100000 का बीमा शासन द्वारा किया गया है ,जिसमें नियमों के अंतर्गत पात्र योग्य बालिकाओं को मुफ्त में ₹100000 का बीमा किया गया है जो उन्हें 18 वर्ष होने के बाद नियमों के तहत वितरण किया जाएगा।यह योजना छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जिसमें की बालिकाओं को आगे बढ़ने प्रोत्साहन मिलेगा। 

इस दौरान एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता देवांगन, अर्चना सिन्हा ,धनेश्वरी चंद्राकर आंगनबाड़ी सहायिका संतोषी जांगड़े, सलमा बेगम, भोज साहू ,मितानिन उषा कोसले ,बुधन साहू, श्यामा जी ,सहित बड़ी संख्या में माताएं व बच्चे उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top