छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यप कुरूद:- एनएसयूआई कुरूद कॉलेज अध्यक्ष कौशल साहू ने बताया कि 2022-23 का बजट समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों के लिए होली के अवसर पर तोहफा कहे तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। किसान पुत्र हमारे प्रदेश के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल जी ने 150 लाख करोड़ का बजट हमारे प्रदेशवासियों के लिए पेश किया है।
इससे प्रदेश के समस्त वर्गों के लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल है।जगह-जगह आतिशबाजी हो रही है, शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागु किया गया है, पीएससी परीक्षा के लिए फीस माफी जैसे असंख्य योजना का नया रूप प्रदान किये हैं।इन समस्त योजनाओं से निश्चित ही हमारा राज्य विकास के प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा।मैं भूपेश बघेल जी का हृदय से आभार जताता हु।

