पालकों एवं समाज की भागीदारी से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव - सरपंच अश्विनी कंवर

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद । अंगना मे शिक्षा का मेले का आयोजन ग्राम उमरदा के प्राथमिक शाला उमरदा में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअथिति ग्राम उमरदा के सरपंच श्री अश्विनी कंवर अध्यक्षता श्री काशी राम कंवर एवं विशिष्ट अतिथि दूजबाई कंवर जुगलकिशोर कंवर था।

अंगना मे शिक्षा एक ऐसा कार्यक्रम है,जिसमें 5 से 8 वर्ष के बच्चों को गतिविधी आधारित शिक्षा प्रदान करना है।छोटे छोटे गतिविधियों से बच्चों का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होगा।जैसे रंग पहचान,पेपर फोल्डिग,अंक पहचान,चित्र वाचन,वर्गीकरण आदि गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

उक्त कार्यक्रम मे पालकों ने बढचढकर भाग लिया खासकर माताओं ने।सभी ने बच्चों के साथ गतिविधियाँ करके बच्चों के समझ के विकास का तरीका सीखा।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन मे कहा कि बच्चों का विकास करना है तो शिक्षको के साथ-साथ पालकों एवं समाज को आगे आना पड़ेगा।पालक एवं समाज एक होकर बच्चों के सहयोग मे आयेगा तो बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे श्री काशीराम ने कहा हम सबको एक होकर बच्चों के प्रति ध्यान देने की जरूरत है।माँ-बाप बच्चों का प्रथम गुरु होता है।बच्चों को शुरुआती शिक्षा घर से ही होता।इसलिए शिक्षकों के साथ-साथ पालकों का भी भागीदारी अनिवार्य है।

उक्त कार्यक्रम मे दो स्मार्ट माता का चयन किया गया।जिसमें श्रीमती सरिता निर्मलकर एवं श्रीमती हेमपुष्पा शामिल है।स्मार्ट माता बच्चों के सहयोग मे रहेगा। कार्यक्रम मे धीरज निर्मलकर श्रवण पटेल प्राथमिक शाला उमरदा के शिक्षकगण श्रीमती पदमिनी सिन्हा,श्रीमती मंजू सिन्हा,श्री अशोक साहू एवं पालकगण एवं ग्रामीण बड़ी संख्या मे मौजूद रहा।

       संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो.  9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top