धमतरी में महिला कांग्रेस लोकसभा की महासमुंद व कांकेर प्रभारी का हुआ आगमन,जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व संगठन शक्ति की मजबूती पर दिया गया बल

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- बुधवार में आज जिलाध्यक्ष कांग्रेस कार्यालय बठेना चौक धमतरी में महिला कांग्रेस की लोकसभा महासमुंद की प्रभारी प्रेमशिला नायक एवं लोकसभा कांकेर प्रभारी मांडवी दीक्षित का आगमन हुआ।इस अवसर महिला कांग्रेस द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।तदुपरांत मंचीय कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार ने जिले में महिला कांग्रेस की गतिविधियों के अलावा पार्टी के निर्देशों के सम्बंध में जानकारी दी।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने व संगठन शक्ति को मजबूत बनाने की बात कही।

      महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्रीमति प्रेमशिला नायक एवं श्रीमति मांडवी दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार निचले तबके हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। मातृशक्ति के लिए आज अनेक जनकल्याण कारी योजनाओं को अमली जामा पहनाया गया है। ग्रामीण महिलाएं स्व सहायता समूह बनाकर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ ले रही है। महंगाई ने आज हर वर्ग को परेशान कर रखा है।इसके विरोध में हम सबको आवाज बुलंद करनी होगी।

          इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना,आकाश गोलछा,महिला कांग्रेस पदाधिकारी किरण अग्रवाल,वीणा देवांगन, शास्त्री सोनवानी, लुकेश्वरी साहू, रोशनी पवार,खिलेश्वरी साहू विशाखा साहू,कनक शाह,कविता वाल्मीकि, ईश्वरी तारक,धनेश्वरी साहू, मिलन साहू, खेमलता साहू,त्रिवेणी साहू, गणेश्वरी साहू, पूनम,यशोदा, मीनू भारती,सुमित्रा, गोदावरी, अनिता यादव,आमनी साहू, चित्रकला विश्वकर्मा, अमृता देवांगन,कांति साहू, रानी मिनपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top