छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद नेताओं और जवानों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसागढ़ कौशल न्यूज

कुरूद । 25 मई को झीरम घाटी में कांग्रेसी नेताओ के ऊपर हुए नक्सली हमले की बरसी पर शहीद नेताओ को याद करते हुए श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू छाया विधायक कुरूद व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने सयुक्त बयान में कहा कि नक्सलियों ने हैवानियत व क्रूरता का परिचय देते मानवता को कलंकित करने वाली जघन्य अपराध किया है ये अपराध की हर सीमा को लांघा है, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के 32 नेताओ को एक साथ मौत के घाट उतारना इतिहास की प्रथम घटना है। विद्याचरण शुक्ल राष्ट्रीय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजनीति के किवदंती, महेंद्र कर्मा नक्सलियों के विरुद्ध लड़ने वाला निडर साहसी सच्चा देश भक्त इसलिए इन्हे बस्तर टाइगर की उपाधि से विभूषित किया जाता था ।

नंदकुमार पटेल पूर्व गृह मंत्री ठेठ छत्तीसगडियां माटी पुत्र के साथ बत्तीस लोग असमय मृत्यु को प्राप्त हुए,आज उनकी शहादत को पूरा देश स्मृति में संजोए रूदन मन से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है, और साथ ही हम सभी छत्तीस गढ़ के लोग अभी भी न्याय की आस संजोए केंद्र सरकार की ओर देख रहे है व हम मांग करते है नक्सलियों के द्वारा जघन्य अपराध हो या राजनितिक सड यंत्र इसकी तेजी से जांच होनी चाहिए, ताकि येसे षडयंत्र कारी बेनकाब हो सके जिससे अपराध रूके, हमारे यशस्वी मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना करते है की वे इसकी जांच के लिए तत्परता से प्रयास कर रहे है, जांच में दूध का दूध व पानी का पानी हो तभी हमारे साहिदो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top