खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के संव्यवसायिक के रूप में चुनी गई जगजीत कौर,शुभचिंतको ने जताया हर्ष

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार खाद्य संरक्षा एवं मानक विनिमय के उपनियम के तहत जिला स्तरीय समिति का पुर्नगठन किया गया है।जिसमे जिले से खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के दो संव्यवसायिक के रूप में प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस व पूर्व अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी धमतरी जगजीत कौर को चुना गया है। विदित है श्रीमति कौर जी जिले की सक्रिय व अनुभवी महिला कांग्रेसी रही है।

वे काफी लंबे समय से कांग्रेस की रीति-नीति व विचारधारा को लोगो तक पहुँचाते हुए जनहित में सहभागिता प्रदान करती रही है।उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश,जिले,ब्लॉक व ग्रामीण के समस्त जनप्रतिनिधियों,कार्यकताओं, समाज जनों सहित शुभ चिंतको ने हार्दिक बधाई देते हुए हर्ष जताया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top