अग्निपथ योजना के विरोध में 27 जून को एक दिवसीय सत्याग्रह.....पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल करेंगे अगुवाई

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी। मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध मे 27जून को विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया है,जिसकी अगुवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल करेंगे।

            जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी ने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तरीय सत्याग्रह किया जायेगा ।

धमतरी विधानसभा स्तरीय सत्याग्रह के लिए पीसीसी के कोषा ध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है उनकी अगुवाई में 27 जून को गांधी मैदान धमतरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्याग्रह किया जायेगा। उन्होंने सत्याग्रह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील कांग्रेस जनों से की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top