धमतरी: कांग्रेसियों ने बताया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के 3 वर्ष के कार्यकाल को सेवा और समर्पण का कार्यकाल

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी ।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के अध्यक्षीय कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी भवन के पास स्थित वट वृक्ष चबूतरा व आसपास क्षेत्र का सफाई किया एवं रुद्री स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना व फल का वितरण किया। कर्मचारी भवन पास स्थित वट वृक्ष का अपना ही ऐतिहासिक महत्व है जानकारों ने बताया कि यह वृक्ष आजादी के दिन 15 अगस्त 1947 को लगाया गया था जहां आज इस ऐतिहासिक वृक्ष के छांव में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी के गौरवपूर्ण पल को याद किया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अध्यक्ष कार्यकाल पर भी चर्चा किए. जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता तन-मन-धन लगाकर कार्य कर रहे हैं ।

कांग्रेस प्रारंभ से ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई रही है ऐसे कार्य आम लोगों के लिए प्रेरणास्पद होते हैं सामूहिक स्वच्छता और साफ सफाई और सम्मान गांधी जी के दर्शनों में शामिल है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उन्हें आत्मसात करने से न केवल व्यक्तिगत जीवन सवरता है बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम भी इन सब कार्यों से बढ़ती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष शरद लोहाना महापौर विजय देवांगन पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, वरिष्ट नेता अरविंद दोषी, जिला महामंत्री आलोक जाधव ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा ईश्वर देवांगन, तनवीर कुरैशी, होरीलाल साहू, नगर निगम पार्षद केंद्र कुमार पेन्दरिया, दीपक सोनकर, हेमलाल निर्मलकर, आशुतोष खरे, संजू साहू, गीतराम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top