छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा आवेदन के लिए अब 6 दिन शेष, ऐसे जमा करे…

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाई एवं हायर सेकेण्डरी अवसर परीक्षा में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि 30 जून को निर्धारित की गई है। हालाँकि इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ एक जुलाई से 15 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकतें है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ओपन अवसर परीक्षा सितम्बर 2022 में हाई / हायर सेकेण्डरी अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ यदि कोई ऐसे विद्यार्थी जो ओपन स्कूल की परीक्षा में पहली बार शामिल होना चाहते हैं,

वे निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन वेबसाइट www.sos.cg.nic.in से आवेदन फॉर्म एवं अध्ययन केन्द्र की सूची डाउनलोड कर सकते है। जिसके बाद वे निर्धारित अध्ययन केन्द्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि फॉर्म जमा करने के लिए जिले में नौ अध्ययन केन्द्र स्थापित किए गए है। जिनमें डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी, शिवसिंह वर्मा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ओपन अवसर परीक्षा सितम्बर 2022 में हाई / हायर सेकेण्डरी अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ यदि कोई ऐसे विद्यार्थी जो ओपन स्कूल की परीक्षा में पहली बार शामिल होना चाहते हैं ।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top