संकुल कुर्रू-उपरवारा में नवा जतन कार्यशाला में भाषाई व गणितीय कौशल पर जोर

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

अभनपुर । कोविड-19 की दस्तक ने शैक्षिक व्यवस्था तथा सामाजिक स्तर को इस महामारी ने प्रभावित किया। शिक्षा स्तर को बढ़ाने की दिशा में सरकार द्वारा दिशा निर्देश  समय-समय पर दिए जा रहे हैं । शिक्षा सत्र 2022-23 के प्राथमिक स्तर में बच्चों के साथ मिलकर नियमित रूप से कार्य करने हेतु तथा कोरोना काल में हुई शैक्षिक क्षति की भरपाई के लिए नवा जतन कार्यक्रम चलाया जा रहा है । 

     विकास खंड-अभनपुर के संकुल केन्द्र कुर्रू और उपरवारा में 6 जून से 9 जून तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपरवारा में नवा जतन  कार्यशाला का आयोजन  किया गया । जिसमें दोनों संकुल के शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यशाला के प्रशिक्षक अजीम प्रेम जी फाऊंडेशन से अंकिता ठाकुर एवं मालविका श्रीवास्तव थी, जिनके द्वारा उक्त विषय पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा किया गया। इस कार्यशाला मे एक कक्षा में होते हुए शिक्षक अलग-अलग स्तर के अनुसार बच्चों का शिक्षण किस प्रकार करवा सकते हैं और यह कैसे मददगार है इस पर सामूहिक चर्चा हुआ ताकि प्रत्येक विषय के कार्य को बेहतर तरीके से दृष्टिगत किया जा सके।

     कार्यशाला के अंतिम दिवस में  विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम. मिंज, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक भागीरथी बघेल, प्राचार्य श्रीमती किरण ठाकुर  अजीम प्रेम जी फाऊंडेशन से मयंक मिश्रा, संकुल समन्वयक यश्वंत साहू, तुलचंद साहू की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ.ग)

माे. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top