भगवान शिव की महिमा अपरम्पार - नीलम चन्द्राकर

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- ग्राम कुर्रा में ग्राम पंचायत सरपंच नारायण साहू के द्वारा भगवान शिव जी की का मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत धमतरी के पूर्व सदस्य नीलम चन्द्राकर ने शिरकत की।उन्होंने भगवान शिव जी की पूजा अर्चना की तत्पश्चात अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं उनकी उपासना करने से हर व्यक्ति को हर तरह की सुख समृद्धि प्राप्त होती है। भगवान शिव ने बताया है कि जो लोग सच बोलते हैं व प्राणियों पर दया करते हैं, अपने मन और इंद्रियों पर संयम रखते हैं और अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों की सेवा व परोपकार करते हैं व माता पिता एवं बुजुर्गों की सेवा करते हैं ऐसे गृहस्थ लोगों पर देवता, ऋषि एवं महर्षि सब प्रसन्न रहते हैं।

मनुष्य जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल मिलता है।कर्म का फल मिलना अत्यंत बलवान होता है, उसी के अनुसार जीव भोग की प्राप्ति होती है। उन्होंने आगे समस्त ग्रामवासियों को नए मंदिर के निर्माण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य लेखराम साहू , एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष योगेश निर्मलकर, उमेश कंडरा, ग्राम सरपंच नारायण साहू, रामाधार यादव, तरुण साहू उपसरपंच, हेमलाल साहू , बेनीराम साहू , सुनीति बाई , तामिन साहू , हेमलता सेन, धनेश्वरी साहू, पूर्णिमा बाई, गंगोत्री बाई , अर्जुन पटेल, जमाल ख़ान, नरेश पटेल,मंगतू राम, विष्णु साहू , खोमन साहू , ओमप्रकाश ध्रुव, आनंद कंवर, हीराराम बैस, थानवार यादव एवं ग्राम के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top