छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यप कुरूद:- धमतरी के अग्रवाल भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ बंसल न्यूज चैनल एवं छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। साढ़े 3 साल के भूपेश सरकार की कार्ययोजना के बारे में यह आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल थे।अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने की। इस दौरान कुरूद क्षेत्र के कद्दावर नेता छग प्रदेश कांग्रेस में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के प्रखर प्रवक्ता नीलम चन्द्राकर का सम्मान किया गया, कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर विजय देवांगन, धमतरी कलेक्टर पीएस एल्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी,उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, सहित धमतरी नगर के वरिष्ठ नागरिक व्यापारी शामिल हुए।


