छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यप@धमतरी:- धमतरी के गोकुलपुर स्कूल को आत्मानन्द स्कूल में शामिल किये जाने के निर्णय को लेकर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे व जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के निर्देशानुसार एनएसयूआई टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा गोकुलपुर विद्यालय परिसर में धन्यवाद भूपेश कका लिख कर गुब्बारे छोडा गया और आभार व्यक्त करते हुये छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा क्रांति लाने के लिये शुभकामनाएं प्रेषित किया ।
इस दौरान प्रभात साहू , पारस साहू,पूरन सोनी,नमन बंजारे,ऋषि साहू, राज सोनकर, सौरभ राव, फसिंग यदु के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


