हितेंद्र केला बने कॄषि उपज मंडी कुरुद के सदस्य, शुभचिंतको ने जताया हर्ष

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बुधवार को प्रदेश के जिले के कृषि मंडियो में किसानों के हितों के संरक्षण के लिए ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारसाधक समितियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें जिला धमतरी अंतर्गत कृषि उपज मंडी समिति कुरूद में व्यापारी प्रतिनिधि सदस्य के रूप में कुरुद के वरिष्ठ कांग्रेसी व मिलनसार व्यापारी हितेंद्र केला को नियुक्त किया गया है। 

विदित है कि हितेंद्र जी काफी समय से जनसेवा में सहभागिता प्रदान करते रहे है। 

वे एक सच्चे जनसेवक, सक्रिय रूप से कांग्रेस पार्टी के लिए सहभागिता व एक अच्छे व्यापारी के रूप में जन-जन से जुड़े हुए है। उनकी सरलता व कर्तव्य निष्ठता को देखते हुए उन्हें यह पदभार प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त कांग्रेस जनो, मित्रों,शुभचिंतको आदि ने हर्ष जताया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top