अग्निपथ योजना के विरोध में कुरुद में कल कांग्रेसी करेंगे विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सत्याग्रह

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी मार्गदर्शन मे केंद्र की मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कुरुद के पुराना बाजार चौक में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन विधानसभा प्रभारी श्रीमती अंबिका मरकाम के नेतृत्व में 27 जून सोमवार को दोपहर 2 बजे से होगा। 

कुरुद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे व मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष डीहुराम साहू ने कुरुद विधानसभा के समस्त कांग्रेसजनो को इस अवसर अपनी उपस्थिति प्रदान कर इस विरोध प्रदर्शन में सहभागिता प्रदान करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top