छत्तीसगढ़ी लोक गायक गिरफ्तार, हत्या मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

लालकुमार मुंगेली। छत्तीसगढ़ी के प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक युवक की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को निर्माणाधीन पुल से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाला युवक लोक गायक का क्राइम पार्टनर था और चोरी के आरोप में जेल जाने के बदले अपना हिस्सा मांग रहा था। अभी तक हत्या में शामिल गोफेलाल का साथी फरार है। मामला मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 21 जुलाई की सुबह 7 बजे धरमपुरा से दशरंगपुर के बीच में निर्माणाधीन पुल के पास NH-130A पर घायल युवक के पड़ा मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके सिर, आंख, नाक, जबड़े और पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे। शव की शिनाख्त 22 जुलाई को बेमेतरा के नवागढ़, हरिहरपुर निवासी राज कुमार पात्रे (33) के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top