ज्योतिका नाग ने सीबीएसई दसवीं में उत्कृष्ट परिणाम लाकर बढ़ाया कहार भोई समाज का गौरव

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज कुरुद राज के कोषाध्यक्ष-सचिव खूबलाल नाग की होनहार सुपुत्री ज्योतिका नाग ने विगत दिनों जारी हुए सीबीएसई दसवीं के परिणाम के आधार पर उत्कृष्ट अंकों के साथ अग्रणी स्थान पाकर समाज व विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।विदित है कि जवाहर नवोदय विद्यालय कुरुद में अध्ययनरत ज्योतिका बचपन से ही प्रतिभा की धनी रही है।

उन्होंने इस बार बोर्ड परीक्षा में अपनी लगन ,कड़ी मेहनत व जज्बे के साथ शानदार परिणाम लाकर सबका दिल जीता है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद ,गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन व खुद की कड़ी मेहनत को दिया है।उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज कुरुद राज के पदाधिकारियों ,राजपंचो सहित समाज जनो व शुभ चिंतको ने हर्ष जताया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top