आदिवासी सामुदायिक भवन कुरुद के लिए सभापति पार्षद मनीष साहू ने वाटर कूलर किया भेंट

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- नगर के वार्ड क्रमांक 15 में स्थित आदिवासी सामुदायिक भवन में लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड 15 के पार्षद एवं सभापति नगर पंचायत कुरूद ने अपने पार्षद निधि से 30 लीटर क्षमता भंडारण वाले वाटर कूलर आदिवासी भवन को भेट किया। रविवार को आदिवासी समाज के तहसील एवं परीक्षेत्र पदाधिकारियों सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर पार्षद मनीष साहू द्वारा समाज के लोगों को वाटर कूलर सौंपा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्व आदिवासी समाज के देवनाथ नेताम ने कहा ठंडा व स्वच्छ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की लालसा काफी दिनों से थी वार्ड पार्षद के अथक प्रयास से आज पूरी हुई। पार्षद मनीष साहू ने कहा मनुष्य के जीवन में जल का बहुत बड़ा महत्व है लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आदिवासी भवन को मेरे द्वारा जो वाटर कूलर भेंट किया गया यह सीधे जनहित में हैं।

उद्घाटन अवसर पर बसंत ध्रुव, संतोष सोरी, तेजराम छेदैया, रामकृष्ण नगारची, पोखराज नेताम, राधेश्याम मंडावी, सुरेश परते, गोपीचंद नेताम, ओम प्रकाश, बसंत नगारची, लोकेश्वर ग्वाल, दयालु नगारची, राजू नगारची, चंद्रिका प्रसाद, ओमकार नगारची, राजू, कृष्णकुमार, गणेश्वर, मिलन, मन्नूलाल, निखिल ओटी, दीपक सोरी, घनश्याम कुजांम, रामेश्वर ध्रुव, कमलेश ध्रुव, वीरू ध्रुव, बोधन छेदैया, लाकेस्वर नेताम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top