ओपन स्कूल परीक्षा सितंबर 2022 हायर सेकेंडरी भाठागांव में

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा सितंबर 2022 हेतु कुरूद विकासखंड का परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव केंद्र क्रमांक 0507 को बनाया गया है। उक्त परीक्षा केंद्र में अध्ययन केंद्र बालक हायर सेकेंडरी स्कूल कुरूद के कक्षा बारहवीं के 102 एवं दसवीं के 26, हायर सेकंडरी स्कूल भाटागांव के कक्षा बारहवीं के 85 एवं दसवीं के 34 तथा हायर सेकेंडरी स्कूल भखारा के कक्षा बारहवीं के 66 एवं दसवीं के 39 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। उक्त परीक्षा में बैठने हेतु प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र के लिए परीक्षार्थी अपने अध्ययन केंद्र, जहां फार्म जमा किया था, वहां से प्राप्त कर सकते हैं तथा जो परीक्षार्थी समय पर प्रवेश पत्र नहीं ले जा पाएंगे वह परीक्षा केंद्र भाठागांव में दिनांक 1 सितंबर से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। ओपन स्कूल की उक्त परीक्षा 1 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित है। साथ ही प्रायोगिक परीक्षा के परीक्षार्थी समय सारणी अनुसार परीक्षा केंद्र भाठागांव में परीक्षा देंगे। जिसकी समय सारणी परीक्षा केन्द्र में चस्पा कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top