शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हारी में हर्षोल्लास के मना पोला पर्व

Pradeep Ganjeer
0

 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@दुर्ग:- शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हारी, जिला दुर्ग में आज बस्ता विहीन शनिवार के दिन समस्त शाला परिवार द्वारा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पर्व "पोला" बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। शाला प्रांगण में मिट्टी के बैल - जोडी, जाता - पोरा, का पूजा करके ठेठरी -खुरमी का भोग लगाकर परम्परागत पूजा -अर्चना की गई।तत्पश्चात छात्राओं के लिए मटकी दौड़, भौरा चालन, कलश सज्जा एवम कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके पश्चात "हमर पहुना" कार्यक्रम के अंर्तगत छत्तीसगढ़ी " रचनाकार, साहि त्यकार, निर्देशक, पटकथा लेखक, दूरदर्शन एंकर, बिलासा सम्मान से सम्मानित मुख्य अतिथि श्री महेश वर्मा जी "को आमंत्रित किया गया था। जिनके सहयोगी श्री राजेन्द्र साहू, दूरदर्शन रायपुर एवम किसान चैनल डीडी किसान दिल्ली के प्रस्तुता द्वारा छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत "अरपा -पैरी के धार,  पढ़े के बाद जोड़ी  दार बड़ मजा आथे, पानी ही जिंदगी के आधार, पर रमणीय स्वरों में गायन करके हमर पहुना कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही उन्होंने शिक्षा ,पर्यावरण, नारी का महत्व, लालच बुरी बलाए, शौचालय का महत्व, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा

,जल संरक्षण पर अभी तक विभिन्न कार्य छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के बाहर भी किए जा रहें है। उन्होंने अभी इन्ही कार्यों को अपनी स्वरचित गीतों से गीत के माध्यम से गायन किया, जिनके शब्द की गहराइयाँ व स्वर अंतरात्मा को छू लेने वाले थे। साथ ही हमर तिरंगा कार्यक्रम अभियान के आठवें दिन आदरणीय अतिथियों द्वारा हमको कैसे आजादी मिली, इस आजादी में बहुत लोगो का योगदान है इस पर प्रकाश डाला गया साथ ही गांधी जी के स्वालंबन और अनुशासन पर भी बाते बताई गई ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top