सभापति मनीष साहू व समाजसेवी सन्तोष प्रजापति ने क्षेत्रवासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- बुधवार को देशभर में प्रथम पूज्य गणपति गणराज की स्थापना के साथ ग्यारह दिवसीय गणेशोत्सव पर्व का आगाज हो गया।नगर पंचायत कुरुद सभापति मनीष साहू व समाजसेवी सन्तोष प्रजापति ने क्षेत्रवासियों को इस महाउत्सव की बधाई देते हुए जनकल्याण की कामना की।

उन्होंने अपने सन्देश में बताया कि गौरी के लाला गणपति जी का पर्व साल भर में एक अलग ही उत्साह लेकर आता है। कोरोना काल के पश्चात आज हम सही तरीके से गणेशोत्सव वही ऊर्जा व उत्साह के साथ मना रहे है, जो सदियों से हमारी संस्कृति व परंपरा की पहचान रही है। आओ हम सभी इस साल पूरी आस्था व भक्ति के साथ सिद्धिविनायक जी की भक्ति मे डुबते हुए परोपकार ,समन्वय ,भाईचारे व परस्पर सहयोग का संकल्प लें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top