मौसम विभाग: कई जिले में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। प्रदेश के कई हिस्सों में कल अच्छी-खासी बरसात हुई। जिसके वजह से रोड सेप्टी क्रिकेट का सेमीफइनल भी प्रभावित रहा। जो ऑस्ट्रेकिया और भारतीय दिग्गजों के बीच खेला जा रहा था। लेकिन आज भी मौसम का मिजाज कल जैसे होने के अनुमान हैं। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और इससे सटे मध्य भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। वहीं, मॉनसून की वापसी से पहले कई राज्यों में जमकर बारिश भी देखने को मिल रही है।

छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर संभाग के साथ बस्तर में बारिश होगी। इसके आलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान व निकोबार में भी बारिश के अनुमान हैं।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top