एनएसयूआई ने मृतको को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Pradeep Ganjeer
0

 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- गुजरात मोरबी के मच्छु नदी में स्थित पुल में लगभग 140 से ऊपर लोग पुल टूटने कारण अकाल मृत हो गए जिसके लिए आज एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देश में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के धमतरी इकाई के द्वारा मृत आत्माओं की शांति प्रदान करने के लिए घड़ी चोक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।जिसमे सभी मृत आत्माओं की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर ईश्वर से प्राथना की गई की मृत आत्माओं ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे एवं इतनी बड़ी घटना में जिम्मेदार लोगो पर इसकी कार्यवाही की मांग एनएसयूआई ने की। जिसमे मुख्य रूप से पीसीसी पूर्व सचिव आनंद पवार , पूर्व पुलिस अधिकारी शत्रुघ्न पांडे , ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन , एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गौतम वाधवानी, तुषार जैस, खोजू साहु, अभिषेक गोयल,निमेश साहु, हित्तू गंगबीर, भागवत साहु, गीतराम सिन्हा,अजय सिन्हा, नीरज त्रिपाठी भूपेंद्र साहु, अकाश सिन्हा, ऋषभ ठाकुर, मोनू सिन्हा, धनेंद्र ठाकुर, विश्वजीत गुप्ता, राज सोनकर, तोगेश साहु,विक्रम साहु ,नवीन सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top