आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने मनाया, 10वें स्थापना दिवस, साथ ही संविधान दिवस

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। आज से 10 साल पहले सत्ता के मद में चूर बड़ी बड़ी राजनैतिक पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं ने देश के "आम आदमी" को राजनीति में आने की चुनौती दी थी। देश के आम आदमी ने उनकी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज ही के दिन 26 नवंबर 2012 को एक राजनैतिक पार्टी "आम आदमी पार्टी" का गठन किया । पार्टी गठन के उपरांत दिल्ली से चुनाव लड़ने की शुरुआत हुई और आज तीसरी बार अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके है साथ ही आज वर्तमान समय मे दो राज्यो में दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

आज जिस तेजी के साथ आम आदमी पार्टी पूरे देश मे उभर रही है जिसे देख लगता है कि बहुत जल्द राष्ट्रीय पार्टी हो जाएगी क्योंकि आज पार्टी देश की 9वीं राष्ट्रीय पार्टी बनने से महज कुछ ही दिन दूर है। राजधानी रायपुर में प्रदेश कार्यालय के साथ साथ जयस्तम्भ चौक में पार्टी के स्थापना दिवस और संविधान दिवस पर केक काटा गया। 

इस अवसर पर मुन्ना बिसेन,सूरज उपाध्याय, नंदन सिंह, मिहिर कुर्मी, सागर क्षीरसागर,वीरेंद्र पवार,नरेंद्र ठाकुर, एम एम हैदरी,संजय गुप्ता, सी के नायडू, मोहम्मद काशिफ, कमल किशोर साहू, विजय गुरु, संतोष कुशवाहा, महेंद्र बिसेन, शिवकुमार शर्मा जी, रघुनाथ यादव, अरविंद जी, अली भाई, जगलाल गौतम, हेमंत कुमार टंडन, करण गुलाटी, हरमिंदर सिंह, नीरज चंद्राकर , सीएल दुबे जी, डॉ प्रकाश ठाकुर सहित अनेक आप कार्यकर्ता शामिल रहे। 

वहीं धरसींवा विधानसभा के खरोरा के आम आदमी पार्टी कार्यालय में केक काटा गया व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्टी के पूर्व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अज़ीम खान , धरसींवा विधानसभा अध्यक्ष संतोष दुबे, अर्जुन साहू,राम किशोर सेन ,राजेश ढी ढी, तेजेंद्र चंद्राकर, अजय कुमार वर्मा, लैन दास टंडन,मनीष मसीह ,सुंदर निषाद,सुनील वर्मा, विशाल मैरिषा आदि उपस्थित रहे। साथ ही आरंग विधान सभा में पार्टी का स्थापना दिवस व संविधान दिवस ग्राम पंचायत भैंसा मे मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

      संपादक
प्रदीप गंजीर (छ.ग)
माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top