शिवसेना ने उठाई जिम्मेदारी, कुरूद बस स्टैंड को व्यवस्थित करने को ठानी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद:- बस स्टैंड कुरूद में कई वर्षों से प्रतीक्षालय बनाया गया है जिसका वर्तमान मैं उपयोग सिर्फ शराबियों द्वारा किया जा रहा, तथा उक्त परिसर में मवेशी द्वारा किया जा रहा है लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर प्रतीक्षालय निर्माण करवाने के बाद भी बस यात्री गाड़ी आना जाना बंद है।

जिससे नगरवासी और यात्रीगण काफी समस्या व दिक्कतों का सामना कर रहे है यात्रीओ को हाईवे में जाकर बस का इंतजार करना पड़ता है जिससे यात्रिओ को दुर्घटना को निमंत्रण देना है इससे पहले कई बार दुर्घटना हो चुकी है जिससे शासन और प्रशासन मौन है अब शिवसेना की टीम ने बस स्टेशन को व्यवस्थित करने का जिम्मा उठाया है आज शिवसेना की टीम कुरूद एसडीएम से मिलकर ज्ञापन सौपा है।

और कहा अगर 03दिसंबर 2022 तक नही पहल नही हुआ तो शिवसेना की टीम द्वारा सारे यात्री बसों को रोककर बस स्टैंड भेजा जाएगा जो बस नही जायेगी तो उसे रोककर आगे जाने नही दिया जायेगा। उपस्थित रहे शिवसेना की टीम जिलाध्यक्ष विनोद सचदेव जिला उपाध्यक्ष निधिकान्त पाठक, जिला महामंत्री राकेश मालेकर, कुरुद नगर अध्यक्ष ऋषिकेश झा, नगर सचिव श्रवण पटेल, ग्रामीण अध्यक्ष धीरज निर्मलकर, कुरुद कार्यालय प्रभारी अरुण राव मौजूद थे।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top