कोसमर्रा हाईस्कूल में वाटर कूलर R.O एवं सायकल वितरण, छात्राओं के चेहरे खिले - गोविंद साहू

Pradeep Ganjeer
0

 

जिला पंचायत निधि 15 वे वित्त से शुद्ध पेयजल हेतु 2 सेट वाटर कूलर फ्रीजर प्रदाय

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@धमतरी:- छत्तीसगढ़ सरकार की सरस्वती सायकल योजना तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा के छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति श्री गोविंद साहू ने जिला पंचायत 15 वे वित्त की राशि अपने निधि से विद्यालय परिवार छात्र छात्राओं को पेयजल सुविधा के लिए वाटर कूलर फ्रीजर R.O 2सेट प्रदान किया गया।

                 इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद साहू ने सभी बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा की बेटी पड़ेगी, विकास गड़ेगी आज हर क्षैत्र में हमारी बेटियां अपनी लगन, मेहनत से आगे बड़ रही है और सरकार की भी मंशा है कि हमारी बेटियो को स्कूल कॉलेज आने जाने में कोई दिक्कत न हो और वह पढ़ाई पूर्ण कर अपने मंजिल को पा सकें ।इस कार्यक्रम मे मुकेश कोसरे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस भखारा,रूपचंद साहू अध्यक्ष पालक समिति,महेंद्र यादव अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति हाई स्कूल परिवार को वाटर कूलर R.O प्रदाय के लिए सभापति महोदय को धन्यवाद आभार ज्ञापित की, मोहन साहू,रूपेंद्र साहू, सोशल मीडिया आईटी सेल पुखराज साहू विद्यालय के प्राचार्य महोदय, समस्त शिक्षक स्टाफ, छात्र छात्राएं, ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top