महिला स्वसहायता समूह का भक्तिमय आयोजन....पचरीपारा कुरूद में श्री मदगीता ज्ञान यज्ञ प्रारंभ

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

चंदन शर्मा कुरूद :- मां चंडी महिला स्व सहायता समूह पचर  पारा द्वारा 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक दस दिव्सीय श्री मद भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है । जिसकी कलश यात्रा मे शामिल श्रीमती प्रतिभा अजय चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, बाबूलाल साहू आदि ने भी सम्मिलित हुए। जिसमें प्रथम दिवस महिला समूह द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो सीतला मंदिर पचरी पारा कुरुद से प्रारंभ होकर कारगिल चौक, सरोजिनी चौक, पुराना बाजार प्राचीन श्री राम मंदिर, गांधी चौक होते नगर की अधिष्ठात्री देवी मां चंडी मंदिर में पूजा अर्चना पश्चात पुनः नया बाजार होते श्री हनुमान मंदिर में पूर्ण हुई। जिसके पश्चात नयाबाजार स्तिथ सार्वजनिक दुर्गा मंच में भक्तिमय भजनों के साथ संगीतमय श्रीगिता ज्ञान यज्ञ कथा प्रारंभ हुई। जिसमे आयोजन में निर्मला साहू ,छबीबाई निर्मलकर वर्षा निर्मलकर, गंगा साहू ,बसंती साहू ,कामिन सोनकर, रमाबति देवांगन, रिजो निर्मलकर रामशिला निर्मलकर बसंता निर्मलकर राजकुमार साहू मंजू साहू चित्रलेखा सहित मां चंडी महिला स्व सहायता समूह पचरी पारा के समस्त सदस्य एवं वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top