छत्तीसगढ़: अंतराष्ट्रीय उड़ानों से आने वालों की खंगाली जा रही है हिस्ट्री, कलेक्टर ने जारी की गाइडलाइन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर:- CMO छत्तीसगढ़ की ओर से कहा गया है अंतर राष्ट्रीय उड़ानों से आने वालों की सूची स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एकत्रित की जा रही है। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और स्वास्थ्यगत परेशानियों की जांच की जा रही है। टेस्टिंग संख्या बढ़ाने के लिए शासन ने RT-PCR और एंटीजन की 2 लाख अतिरिक्त किट खरीदी का निर्णय लिया है। अब रोजाना 5 हजार टेस्ट का लक्ष्य होगा ।

दंतेवाड़ा के कलेक्टर ने कोविड-19 के नए वेरिएन्ट ओमिक्रॉन बीएफ-7 से बचाव के लिए व्यवहार परिवर्तन और जन जागरूकता लाने गाइडलाइन जारी किया है। इसके तहत कहा गया है कि कोविड से मिलते जुलते लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार सांस लेने में समस्या, सिर दर्द होने पर कोविड- 19 टेस्ट जरूर कराएं एवं तत्काल डॉक्टर से सम्पर्क करें।

जाए। संक्रमित व्यक्ति कोविड-19 के आइसोलेशन के नियमों का पालन करें। हाथ को साबुन पानी से बार-बार धोए या एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का उपयोग करें। छींकते और खांसते समय अपना मुंह और नाक रुमाल से ढकें। जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अफसरों को निर्देशित किया है कि जिले के लोग सभी नियमों का पालन करें इसकी मॉनिटरिंग करें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top