LITIYA NEWS: शुरू हुई गोबर पेंट यूनिट....वर्मा जी ने बताया कि हम बना रहे गोबर पेंट

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर:- पहले घरों में लीपने का काम गोबर से ही होता था। गोबर से लीपे हुए घर बहुत साफसुथरे होते थे और बैक्टीरिया आदि प्रदूषण से बचे रहते थे। अब आधुनिक टेक्नालाजी से बने हुए गोबर पेंट आ गये हैं जो काफी सस्ते हैं और देर तक टिकते भी हैं। सरकारी भवनों में इन्हें लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिये हैं जिसकी प्रशंसा परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी ने भी की है। लिटिया में इसका काम चल रहा है। यहां सबसे पहली खेप में बारह सौ लीटर गोबर पेंट का उत्पादन हुआ। यहां डिस्टेंपर, इमल्शन आदि का उत्पादन हो रहा है। गांव वाले काफी खुश हैं। आज मुख्यमंत्री ने यहां उत्पादित गोबर पेंट भेंट मुलाकात के दौरान स्थल पर देखा तथा इसकी विशेषताओं के बारे में बताया। गांव की देवकी वर्मा ने विस्तार से इसकी जानकारी दी।

 मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हम गोबर पेंट से सरकारी बिल्डिंग में पोताई कराएंगे। सीमार्ट में इसका विक्रय करेंगे। अपनी जमीन से उत्पादित वस्तुओं से हम इतना कुछ कर सकते हैं। ग्रामीण हुनर की पूरी संभावनाओं को हम निखार रहे हैं।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top