प्रभु श्री राम की भक्ति से मानव के समस्त कष्ट एवं पाप दूर होते हैं - कविता योगेश बाबर

Pradeep Ganjeer
0
डोमा एवं लिमतरा में त्रि दिवसीय मानसगान में कविता योगेश बाबर शामिल हुई,

मुकेश कश्यप@धमतरी:- ग्राम डोमा एवं लिमतरा में त्रिदिव सीय भव्य मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित किया गया इस आयोजन में अतिथि के रूप में जिला पंचायत वन समिति सभापति श्रीमती कविता योगेश बाबर ने आयोजन समिति के अतिथि आमंत्रण पर अपनी उपस्थिति दी उन्होंने अपने अतिथि उद्बोधन में कहा कि प्रभु श्री राम चंद्र जी हमारे आदर्श हैं उन्हें हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम से भी जानते हैं मर्यादा शब्द की उपाधी प्रभु को इसलिए प्राप्त हुई क्यों की उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मर्यादित रहकर अपने माता पिता और सभी छोटे बड़े लोगों का सम्मान करते हुए व्यतीत किया इस प्रकार के आयोजन से ही सभी लोगों को धर्म के बारे में जानकारी मिलती है एवं उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि हमें यह जो मनुष्य तन प्राप्त हुआ है इसे मोक्ष व मुक्ति तभी प्राप्त हो सकती है जब हम अपने धर्म के बताए रास्ते पर चल कर कुछ पुण्य के कार्य करते हुए इस मानव जीवन को भवसागर से पार लगाना चाहिये कार्यक्रम के इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य रोहिणी अग्रवाल भावेंद्र अग्रवाल घनश्याम साहू भगवती साहू बृजभान साहू महेंद्र मानिकपुरी सुदर्शन मानिकपुरी गुंजन साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रोतागण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top