कुरूद:- नगर पंचायत कुरूद में मंगल भवन में आयोजित रामायण प्रतियोगिता, राज्य शासन के निर्देशानुसार आज नगर पंचायत में रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें नगर के शीतला मानस मंडली गांधी चौक, श्रद्धा सुमन महिला मानस मंडली, दानी पारा एवं रामायण मंडली पचरीपारा कुरूद ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अतिथि सभापति नपा मनीष साहू, डुमेश साहू ,राघवेंद्र सोनी एवं उत्तम साहू, सी.एम.ओ दीपक कुमार खाडे तथा निर्णायक शिक्षक कें एन सिन्हा रामायणी शिव निर्मलकर संगीत शिक्षक आशीष साहू थे सभी मानस मंडलीयो ने संगीतमय रामायण गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक गोपाल सिन्हा, मुख्य लिपिक गेंद लाल साहू, यशवंत साहू, इनजिनीयर भोजराज सिन्हा, मुकेश पंवार, भूपेंद्र साहू अंजलि साहू, किरण आदि सहित नगर पंचायत का स्टॉफ मौजूद था।
मंगल भवन कुरूद में हुआ रामायण प्रतियोगिता का आयोजन
January 21, 2023
0
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
Share to other apps


