ग्राम चंदना में सहकारिता संस्था भंडारण, ऑफिस निर्माण के लिए लाखों रूपए स्वीकृत व भूमिपूजन - हेमंत साहू

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद:- विधानसभा के ग्राम चंदना सहकारिता संस्था में भंडारण सह ऑफिस निर्माण 26लाख की स्वीकृति राशि भूमिपूजन कार्यक्रम ता.19.1.2023 को धान खरीदी केंद्र कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू, अध्यक्षता हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी, विशिष्ट अतिथि तोषण साहू सोसायटी अध्यक्ष चंदना, गिरीश साहू जनपद सभापति मगरलोड के आतिथ्य में कुसुमलता ने इस स्वीकृति पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह नवीन सोसायटी बनने के कुछ ही वर्षों में इनके खुद का भवन भंडारण निर्माण की स्वीकृति पर स्थानीय किसान भाईयो को बधाई प्रेषित किए। आगे हेमंत साहू ने कहा नवीन सोसायटी निर्माण के कुछ ही वर्षों में पूरे प्रदेश के संस्थाओं में भवन निर्माण की स्वीकृति मान. भूपेश बघेल जी व सहकारिता मंत्री प्रेमसाय टेकाम  के दूरगामी सोच का परिणाम है।

 26 लाख रुपए की राशि स्वीकृत का भूमिपूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मैं इस अवसर पर चंदना सोसायटी मॉडल सोसायटी के रूप में विकसित करने का आहवान करता हु जहां हाईटेक इंटरनेट सुविधा, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, किसान भाईयो के लिए बैठक व्यवस्था, स्वच्छ जल,बिजली उन्नत कृषि हेतु प्रशिक्षण केंद्र,जलपान गृह से सुसज्जित हो, पिछले चार वर्षो में कांग्रेस नीत भूपेश बघेल की सरकार ने 2640 रुपए में धान खरीदी कर किसान भाईयो की मजबूत आर्थिक समृद्धि का निर्माण किया है। साथ ही हमारी सरकार ने धान खरीदी केंद्र में  टोकन एप (app) से लेकर बारदाना की उपलब्धता ट्रांसपोर्टिंग में बेहतर व्यवस्था दिया है। कार्यक्रम का आभार तोषण साहू ने किया, इस अवसर पर प्रबंधक गण कार्तिक साहू, धनी राम व डेहर साहू, बंशी, सरपंच चंदना, किसान साथी गण, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top