दोनर जोन कांग्रेस कमेटी का संगठनात्मक बैठक संपन्न, वरिष्ठ भाजपा नेता का जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने करवाया कांग्रेस प्रवेश

Pradeep Ganjeer
0

 

             हरीश चंद्राकर बने दोनर सेक्टर अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- ग्राम देवपुर में दोनर जोन कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई इसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, जोन अध्यक्ष विश्राम साहू उपस्थित रहे. बैठक में 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संदर्भ में आवश्यक रुपरेखा बनाई गई।

दोनर सेक्टर का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से हरीश चंद्राकर को दोनर सेक्टर का अध्यक्ष चुना गया. बैठक के दौरान ग्राम ढिमरटिकुर से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुनाथ साहू ने कांग्रेस प्रवेश किया. रघुनाथ साहू के कांग्रेस प्रवेश पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस साफा पहनाकर उनका स्वागत किया. कांग्रेस प्रवेश पर श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के जनहितैषी कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। 

जिला अध्यक्ष शरद लोहाना कहां की श्री साहू जी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित ही ग्रामीण स्तर पर कांग्रेस संगठन मजबूत होगी. उनके अनुभव व संगठनात्मक कार्य कुशलता को देखते हुए आने वाले समय मे संगठन स्तर पर जिम्मेदारियों प्रदान की जाएगी। इस दौरान कुबेर चंद्राकर सदस्य कृषि उपज मंडी धमतरी, अशोक साहू दोनर सोसायटी अध्यक्ष, हरनारायण वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजेंद्र भारद्वाज सेक्टर अध्यक्ष सिवनीखुर्द, राजेंद्र साहू सेमरा तिलक राम साहू पन्नालाल साहू, देवलाल साहू, श्रवण साहू, मुकेश साहू, हरीश चंद्राकर, यशवंत साहू, मोहन साहू, आत्माराम ध्रुव, धनेश राम साहू प्रकाश साहू अर्जुन ओझा, बलराम पटेल, गोपाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top