एनएसयूआई ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@धमतरी:- छात्र युवा अधिकार आग्रह केंद्र लगाकर एनएसयूआई ने छात्र छात्राओं से मुलाकात कर भाजपा की आरक्षण विरोधी नीति के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम पोस्ट कार्ड जमा करने के लिये शासकीय भोपाल राव पवार पॉलिटेनिक कॉलेज रुद्री,पेस ताज,आईटीआई कॉलेज भटगांव में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने सैकड़ों छात्रों से मुलाकात कर आरक्षण के बारे जानकारी देते हुये। पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया। 

           एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि महामहिम राज्यपाल महोदय आरक्षण विधेयक में हस्ताक्षर करने में जो विलंब कर रही है उससे हमारे युवा वर्ग में हताशा है इसका दुष्परिणाम शिक्षा नौकरी इत्यादि पर पड़ रहा है आने वाले समय में युवा छात्र शक्ति मुंह तोड़ जवाब देगी ऐसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाती है।

     जिसमे मुख्य रूप से जय श्रीवास्तव, नमन बंजारे, सौरभ राव निखिल ध्रुव, गजेंद्र साहू, भारती दीवान सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top