निजी विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक कुरुद की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Pradeep Ganjeer
0
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शुक्रवार को निजी विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक कुरुद की बैठक आयोजित की गई।जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई व आगामी गतिविधियों पर रूपरेखा तय की गई है।
         बैठक में संचालको द्वारा विगत 4 से 5 जनवरी तक कुरुद में आयोजित हुए ब्लॉक स्तरीय लईका मड़ई की समीक्षा की गई।इस शानदार आयोजन की सफलता के लिए सभी ने एक दूसरों को बधाई दी। तदुपरांत 21 जनवरी को आयोजित होने वाले सामान्य परीक्षा ओलम्पियाड के लिए ब्लॉक के सभी स्कूलों के संचालकों को प्रश्न पत्र वितरण किया गया। साथ ही लईका मड़ई के पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र का वितरण भी हुआ।बैठक के दौरान लईका मड़ई के कार्यक्रम का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।इसी तरह संचालको ने प्रतिवर्ष लईका मड़ई को विद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर में शामिल करने प्रस्ताव सभी की सहमति से पारित हुआ।साथ ही आगामी समय मे भी इसी तरह भव्य आयोजन को जारी रखते हुए बच्चों की प्रतिभा को मंच देने का निर्णय लिया गया।
       बैठक में निजी विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद मगर, जिला उपाध्यक्ष मनोज चन्द्राकर, रुबीना खान, रमेश साहू, देवलाल यादव,एसएन पंड, मुकेश साहू, नीरज कुमार, कुलेश्वर पटेल, डीआर साहू, घनश्याम साहेब,आरएन साहू,लोमस साहू, हितेंद्र साहू, मुकेश कुमार सहित सञ्चालक गण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top