छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
कुरूद:- अच्छी स्वास्थ्य सेवा एवं बढ़ते संसाधनों से भारी ओपीडी वाला सुविधाजनक सिविल अस्पताल कुरूद आए दिन कुछ स्टाफ की ड्यूटी के प्रति लापरवाही, और स्टॉफ नर्स की मरीजों ओर उनके परिजन के साथ बरती जाने वाली अव्यावहारिकता के कारण अक्सर लोगो में हताशा और नाराजगी पैदा कर देता है। ऐसा ही घटनाक्रम आज शुक्रवार को घटित हुआ जिसमे रजनीश साहू कुरूद ने बताया कि 3दिन से वह बुखार से पीड़ित है और मेडिसीन लेने के बाद आराम नही हुआ। तो आज डॉ. देवांगन से इलाज कराया तो ब्लड टेस्ट 11 बजे कराया। जिसका रिपोर्ट लेने 2बजे बुलाया गया था । लेकिन रिपोर्ट नही मिल पाया। वह शाम 5बजे तक बंद लैब का ताला खुलने का इंतजार करता रहा। इसी तरह कई महिला पुरुष मरीज भी दोपहर 1बजे से अपनी ब्लड रिपोर्ट लेने लैब का चक्कर काटते रहा।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1बजे से ही लैब बंद कर दिया है। जबकि सूचना पटल में दोपहर 2से 3 बजे तक रक्त जांच की रिपोर्ट प्रदान करने का समय निर्धारित है।
इस संबंध मे बीएमओ यू एस नवरतन ने बताया की मैं छुट्टी में हूं चार्ज डॉ. देवांगन के पास है। उनसे जानकारी ले सकते है लैब वाले को निर्धारित समय तक रहना अनिवार्य है। जबकि डॉ. हेमराज देवांगन ने कहा की पता करवाता हू की लैब वाले कब बंद कर चले गए थे। डॉ साहब ने बात को सफाई देकर टाल दिए।
मतलब बीएमओ को नही पता लैब खुलना और बंद कितना समय होता है। तो साफ मतलब है कि सिविल अस्पताल बिना जिम्मेदारी से चल रही है अगर ऐसा कुछ बड़ी अनहोनी का न्यौता देना है।
संपादक
प्रदीप गंजीर (छ.ग)
माें. 9425230709


