मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कहार भोई समाज के सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख अनुदान की घोषणा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप नवापारा राजिम:- छग कहार भोई समाज की स्थानीय ईकाई ने शनिवार को अभनपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर कहार भोई समाज नवापारा राजिम के गंजरोड भोईपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु मांग रखी।जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रीय विधायक धनेन्द्र साहू की उपस्थिति में तत्काल 20 लाख रूपये अनुदान की घोषणा की।     

                 भेंट मुलाकात में मिलने वाले प्रतिनिधि मण्डल में प्रांताध्यक्ष भुवन अवसरिया, राज अध्यक्ष विक्रम ध्रुम्रकेतु, कोषाध्यक्ष अजय कश्यप, पंचगण कमलेश कहार, नवीन चमन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री द्वारा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपयों की घोषणा से समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top