छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर:- प्रदेश में सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा 9 वीं के छात्राओं के साथ ही अब छात्रों को भी निःशुल्क सायकल देन...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
रायपुर:- प्रदेश में सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा 9 वीं के छात्राओं के साथ ही अब छात्रों को भी निःशुल्क सायकल देने की तैयारी चल रही है। राज्य सरकार छात्रों के लिए सायकल योजना शुरू करने के साथ ही बजट में भी प्रावधान करने जा रही है। सायकल का वितरण आगामी शिक्षा सत्र 2023 - 24 से की जाएगी।
कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र में कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले छात्राओं के साथ ही छात्रों को भी निःशुल्क सायकल देने का वादा किया था। कांग्रेस चुनावी साल में अपने वादे को पूरा करने की तैयारी में जूट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए शिक्षा सत्र 2023 - 24 से छात्रों को भी निःशुल्क सायकल देने की तैयारी चल रही है। मुख्य मंत्री की हरी झंडी के बाद आगामी बजट में इसकी ऐलान हेतु तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीँ छात्रों की संख्या और अनुमानित बजट का आकलन भी कर लिया गया है।
अब तक छात्राओं की दी जा रही थी मुफ्त साइकिल - अब तक कक्षा 9 वीं की छात्राओं को ही निःशुल्क साइकिल हर साल स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा दी जाती है। इसका उद्देश्य कक्षा 8 वीं के बाद छात्राओं द्वारा स्कूल छोड़ने की बढती संख्या को कम करने के साथ ही उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखना था। चालू शिक्षा सत्र 2022 - 23 में 1.58 लाख छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया जाना है। इस पर 65 करोड़ राशि व्यय होगी। कई स्कूलों में सायकल बांटी जा चुकी है वहीँ कई स्कूलों में बांटना बाकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों की दुरी 5 - 7 किलोमीटर दूर होने के कारण बहुत से छात्राएं स्कूल छोड़ देती थी।
समय पर नहीं मिलती सायकल - बच्चों को जब से सायकल दिया जा रहा है हमेशा देरी से मिल रही है। सत्र के शुरुआत में मिलने वाली सायकल सत्र के अंत में मिल पाता है। कभी - कभी तो छात्राओं को अगली क्लास में मिलती है। सायकल खरीदी के लिए टेंडर प्रक्रिया और सप्लाई में देरी की वजह से छात्राओं को विलम्ब से सायकल मिल पाता है। ऐसे में इस योजना के उद्देश्य पर भी सवाल खड़े होते है। निःशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं के अनुसूचित जाति जनजाति और बीपीएल परिवारों के छात्राओं को सायकल वितरित किया जाता है। अब छात्रों को भी आगामी सत्र से सायकल वितरित किए जायेंगे।


No comments