छत्तीसगढ़: माचिस से खेल रहा बच्चा, अचानक लगी आग हुई...

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कोरिया:- जिले में एक 4 साल के बच्चेकि ज़िंदा जल कर मौत हो गई। बच्चा मवेशियों के पैरावट के पास माचिस के साथ खेल रहा था, दरअसल, मामला सोनहत थाना क्षेत्र के आनन्दपुर का है। गाँव निवासी रहेम लाल पंडो मंगलवार की दोपहर लकड़ी लेने जंगल गया था। रहेम का 4 साल का बच्चा और उसकी पत्नी घर थे। शाम के समय बच्चा खेलते-खेलते जानवरों के पैरावट के पास पहुँच गया। 

बच्चे की माँ दूसरे कमरे में लिपाई पुताई कर रही थी इसी बीच उसने पैरावट से धुआँ उठते देखा। सूचना के बाद मौक़े पर पहुँचे आस पास के लोगों ने मिल कर आग बुझाया जिसमें बच्चे का शव मिला। माचिस के साथ खेल रहा था बच्चा बच्चे की माँ ने बताया कि खेलते खेलते बच्चा पैरावट तक पहुँच गया और उसके हाथ में माचिस भी था। लोग संभावना जता रहे हैं कि माचिस से खेलने के दौरान पैरावट में आग लली होगी।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top