मौसम विभाग अलर्ट: छत्तीसगढ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होगी। हालांकि दिन का पारा गर्म होगा। बता दें कि प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायगढ़ में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही रायपुर और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

दरअसल, 

उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा ने प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ा दी है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य के बराबर पहुंचने के साथ ही ठंड का अहसास कराने लगा है। अगले एक-दो दिन में राज्य के शेष हिस्सों में भी अच्छी ठंड पड़ने के आसार हैं।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top