कुरूद नगर के वार्डो में हो रहा रोजाना निर्माण - विकास कार्यों का भूमिपूजन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

चंदन शर्मा कुरूद:- नगर पंचायत कुरुद के विभिन्न वार्डो में रोजाना निर्माण कार्यों सीसी रोड, नाली निर्माण, उद्यान निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्य का भूमिपूजन रोजाना किया जा रहा है, इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक 6 गांधी चौक में नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा नगर जनो को सर्व सुविधा उपलब्ध कराना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पूरा नगर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, नाली निकासी की सुविधा सड़क और बिजली की रोशनी से जगमगाता रहे।

सभी साथी जनप्रतिनिधि ने नगर में विकास कार्यों को इसी तरह निरन्तर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ मिल जुलकर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी रवि शर्मा, वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्राकर, राघवेंद्र सोनी,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक गांधीधाम सिन्हा, अनिल सिन्हा ललित सिन्हा, कुंभराज साहू ,माखन साहू, गोपाल सिन्हा, दिनेश सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा ,लालू बजाज, पन्ना सिन्हा उमेश साहू, थनेश सिन्हा, कौशल ढीमर, हिमांशु सिन्हा, सीएमओ दीपक खाड़े सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे। 


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top