9से 15अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा, रायपुर में आएंगे कथा वाचक रमेशभाई ओझा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

रायपुर:- श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि जीवन के मनोरथों को पूर्ण करने वाली कथा है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय संत रमेशभाई ओझा रायपुर आ रहे हैं। यही इस कार्यक्रम में कथा वाचन करेंगे। रमेशभाई ओझा को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य अतिथि का दर्जा दिया है।

रायपुर आएंगे कथा वाचक रमेशभाई ओझा 

 रायपुर शहर के महापौर ने इस आयोजन के लिए नि:शुल्क आयोजन स्थल की व्यवस्था दी है। ये कथा कार्यक्रम शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में शहर के समस्त गुजराती समाज(26 घटक) हिस्सा ले रहे हैं। श्रीमद् भागवत् कथा को सुनने देश प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से प्रतिदिन 5,000-6,000 भक्तों का जमावड़ा लगने वाला है।

आयोजन से जुड़ी जानकारी:-

1-कथा स्थल-( संकल्प धाम) बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा रायपुर छ ग है।

2-कथा 9 अप्रैल से 15 अप्रैल प्रतिदिन दोपहर 3 से संध्या 7 तक होगी।

3-शोभा यात्रा 9अप्रैल को सुबह 8.30 बजे कालीबाड़ी से इंडोर स्टेडियम जायेगी।

4- 15 अप्रैल को महाप्रसाद दोपहर 1 बजे से आउटडोर स्टेडियम में रखा गया है।

7-कथा के संबंध में और पासेस के लिये इन नंबर्स पर संपर्क किया जा सकता है- 9827112797,9993212948, पासेस निःशुल्क हैं।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top